पटना | सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित सत्यम मिश्रा ने मंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। विद्यार्थियों ने वेद मित्रों के साथ आहुति दी। स्कूल संचालक प्रेम सागर सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य से पहले हवन करने से सब कुछ शुभ होता है। विद्यार्थियों को वैदिक संस्कारों की जानकारी दी गई। इससे आचार, विचार और व्यवहार में सुधार होगा। चारित्रिक गुणों का विकास भी होगा। प्रेम सागर सिंह ने बताया कि स्कूल अब नए भवन में प्रवेश करेगा।


