छात्राओं से रेप-ब्लैकमेलकांड से सर्व समाज में आक्रोश:नसीराबाद, ब्यावर, केकड़ी, सहित कई क्षेत्र बंद, पूर्व पार्षद सहित 8 गिरफ्तार

ब्यावर के बिजयनगर में छात्राओं से रेप-ब्लैकमेल करने के मामले में सर्व समाज की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। सोमवार को ब्यावर, खरवा, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, भिनाय और गुलाबपुरा में भी बंद का आह्वान किया गया है। नसीराबाद में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बंद आह्वान किया है। जिसको देखते हुए नसीराबाद में बाजारों के दुकानों को व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखा है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और नागरिक शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में एसडीएम को ज्ञापन भी देंगे। ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की जाएगी। नाबालिग लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल का मामला 15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में अब तक 11 को पकड़ा मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 3 नाबालिग भी इस केस में आरोपी हैं। आरोपी श्रवण (कैफे संचालक), करीम और आशिक सात दिन के रिमांड पर है। वहीं लुकमान उर्फ सोहेब (20), सोहेल मंसूरी (19), रिहान मोहम्मद (20) और अफराज (18) को 5 दिन के रिमांड पर है। पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को भी मामले में गिरफ्तार किया है। जो की 5 दिन के रिमांड पर है। पांच आरोपियों को मकान के कागज पेश करने के निर्देश बिजयनगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रताप सिंह ने बिजयनगर निवासी पांच आरोपियों को अपने मकान के कागजात 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि अगर कागजात पेश नहीं किए गए तो उन्हें अवैध मानकर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जामा मस्जिद व कब्रिस्तान को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। (इनपुट- सुधीर मित्तल, रियाज अहमद,नसीराबाद) ब्यावर रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… स्कूल गर्ल्स से रोजा रखवाते-कलमा पढ़वाते रेपिस्ट:अश्लील वीडियो से धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह; कोई आरोपी मजदूर, कोई वेल्डिंग करने वाला भास्कर टीम दरिंदगी का शिकार हुई लड़कियों के परिजनों से मिली। एक बच्ची के ताऊ ने बताया- बच्ची की आपसे बात नहीं हो सकती है। वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। फिलहाल उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए नसीराबाद कोर्ट ले जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूली लड़कियों से रेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा:बचाने के लिए पुलिस परिसर से बाहर ले गई; हैवानियत करने वाले 4 दिन के रिमांड पर स्कूली छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने के 6 आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट में वकीलों ने पीटा। पुलिस बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाकर ले गई। इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर) जहां नाबालिगों के साथ हैवानियत हुई,वहां अतिक्रमण ढहाया:कैफे को नगरपालिका ने सीज किया; 1 दिन पहले आरोपियों को मौके पर ले गई थी पुलिस ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। (पढ़े पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *