अवैध बजरी खनन मामले में एक गिरफ्तार:बजरी लेकर जाते पकड़ा, बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त

रामसीन में नदी से अवैध तरीके से बजरी परिवहन के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया है। रामसीन थानाधिकारी तेजू सिंह ने बताया- एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध गतिविधियों/अवैध बजरी खनन माफियाओं/वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे भौकाल अभियान के तहत गठित टीम ने थाना हल्का क्षेत्र के सरहद सिकवाडा में अवैध रूप से बजरी का खनन करके परिवहन करते पाया जाने पर सिरोही जिले के आबूरोड थाना क्षैत्र का निवासी चालक सकाराम (20) पुत्र अणदाराम भील को गिरफ्तार करने के साथ ही बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट व 15,16 पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्यवाही पुलिस टीम में हैड कॉन्स्टेबल मंदरूपाराम, कॉन्स्टेबल रियाज खां, कुलदीप सिंह व मुकनाराम रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *