जगराओं में कैंटर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:कार सवार युवकों ने 10 किमी किया पीछा, फरार ड्राइवर किया काबू

पंजाब के लुधियाना जिले के बरनाला-जालंधर हाईवे पर गांव कमालपुरा स्थित एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल के बाहर सोमवार की शाम को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कैंटर ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की पहचान कमालपुरा के कालू के रूप में हुई, वह पेशे से प्लम्बर है। काम खत्म कर घर लौट रहा था जानकारी के अनुसार प्लम्बर कालू रायकोट से काम खत्म कर शाम साढ़े छह बजे घर लौट रहा था। टक्कर के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पीछे आ रही कार में सवार तीन युवकों ने यह देखा। उन्होंने तुरंत कैंटर का पीछा किया। करीब 10 किलोमीटर जगराओं की तरफ जाने के बाद युवकों ने कार से कैंटर को रोक लिया। ड्राइवर घायल का इलाज करवाने को तैयार कार सवार हठूर के करमन के अनुसार कैंटर ड्राइवर ने खुद को जालंधर का बताया। वह बरनाला से पार्सल लेकर जालंधर जा रहा था। घायल कालू को शुरू में मृत समझा गया, लेकिन पानी छिड़कने पर उसने आंखें खोली। एम्बुलेंस द्वारा उसे रायकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर ड्राइवर से तीखी बहस की। इसके बाद ड्राइवर घायल का इलाज करवाने को तैयार हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *