कोंडागांव में फर्जी मतदान का मामला:मृतक के नाम पर डाला गया वोट, 13 लोगों के नाम पर किया गया वोट; जांच के आदेश

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड के बुडरा ग्राम पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 फरवरी को हुए द्वितीय चरण के मतदान में एक मृतक व्यक्ति के नाम पर भी वोट डाला गया। महिला सरपंच पद की प्रत्याशी कविता मंडावी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दूसरी सरपंच प्रत्याशी सरिता मरकाम पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। कविता मंडावी मात्र तीन वोटों से चुनाव हार गई हैं। उनका कहना है कि कुल 13 लोगों के नाम पर फर्जी मतदान किया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि स्वर्गीय महेंद्र कुमार के नाम पर भी मतदान दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, जो लोग गांव से बाहर काम पर गए थे और मतदान के दिन गांव में मौजूद भी नहीं थे, उनके नाम पर भी वोट डाले गए। मतदान को निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग ग्रामीण इस मामले को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और पूरी जांच की मांग की है। उन्होंने मतदान को निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने कहा कि फर्जी मतदान की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मतदान के समय पोलिंग बूथ पर प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद थे। यदि कोई गड़बड़ी हो रही थी तो उस समय आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी। फिर भी वे इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *