कांकेर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चार शिक्षकों ने मतदान के बाद की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने इन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। मतदान केंद्र 72 के पीठासीन अधिकारी मन्नूलाल नेताम, मतदान अधिकारी देवराज तितराम, बेद्युति विश्वास और विवेक एक्का ने मतदान सामग्री वापसी में बड़ी चूक की। इन्होंने केवल मतपेटी जमा की, लेकिन अन्य जरूरी निर्वाचन सामग्री और महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा नहीं किए। निलंबित शिक्षक भानुप्रतापपुर कार्यालय में करेंगे रिपोर्ट शिक्षक 24 फरवरी को सुबह 8:30 बजे तक भी निर्वाचन सामग्री संग्रहण केंद्र में नहीं पहुंचे। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। निलंबन अवधि में इन शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


