बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल (अलहिन्द हॉस्पिटल) में किन्नर ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मरीज की मौत के बाद किन्नर ने खूब हंगामा किया। किन्नर का आरोप है कि गलत इलाज की वजह से मरीज की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में तोड़फोड़ करने का भी आरोप किन्नर ने अस्पताल में कपड़े उतारकर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि एक छोटा सा ऑपरेशन करवाया था लेकिन डॉक्टरों ने गलत ऑपरेशन कर दिया जिस वजह से मरीज की मौत हो गई। किन्नर पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी किन्नर प्रदर्शन करते रहे। पुलिस लगातार किन्नर को समझाती रही। मरीज की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर चले गए किन्नर का कहना है अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनके मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ गई, और उनकी मौत हो गई। वही मरीज की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर चले गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बताया जाता है जिस मरीज की मौत हुई है वो किन्नर का पिता था। लेकिन किन्नर होने की वजह से वो परिवार से अलग रहता था। तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्यवाही बारादरी थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि अल हिंद हॉस्पिटल पर किसी पेशेंट की मृत्यु हो जाने के कारण उसके परिजन शोर शराबा कर रहे हैं। सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची, तो जानकारी हुई थी शाकिर पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी काजी टोला बारादरी उम्र 55 वर्ष का पिछले लगभग एक माह से अल हिंद हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। जिनका पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। हालत गंभीर होने के कारण अल हिंद हॉस्पिटल से राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया गया था। मंगलवार को वहां पर हालत गंभीर होने पर परिजन वापस शाकिर को अल हिंद हॉस्पिटल ले आए। जहां पर शाकिर की मृत्यु हो गई। इलाज में लापरवाही को लेकर परिजनों द्वारा शोर शरावा किया जा रहा था। मौके पर पहुंचकर समझा बुझा दिया गया है।आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


