डोडा पोस्त तस्करी में निलंबित जेल प्रहरी गिरफ्तार:43.550 किलो के साथ दो आरोपी पकड़े, बोरियों में ले जा रहे थे भरकर

सिरोही में डीएसटी टीम और पिंडवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 43.550 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में निलंबित जेल प्रहरी भजनलाल (27) और हड़मान राम (21) शामिल हैं। भजनलाल जालौर के बागोड़ा का रहने वाला है, जबकि हड़मान राम बालोतरा के समदड़ी का निवासी है। सिरोही एसपी अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने उदयपुर की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली। कार में अलग-अलग बोरियों में डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा थाना अधिकारी भवानी सिंह राजावत के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर भगवत सिंह, डीएसटी टीम के सहायक उप निरीक्षक शिवपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मनोहर सिंह और कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, अभय सिंह, गजेंद्र सिंह और सवाराम की टीम शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *