सोलर प्लांट के विरोध में डीवीसी विस्थापित समिति उरवां का धरना 19वें दिन भी जारी

भास्कर न्यूज | चतरा शहर से सटे देवरिया पंचायत गांव के प्रख्यात सरपंच तापेश्वर दुबे के पौत्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज दुबे के पुत्रवधु को आशीर्वाद देने झारखंड प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं सदर विधायक जनार्दन पासवान बाबा छात्रावास के आवास पर पहुंचे और पुत्रवधु को आशीर्वाद दिया। इसी बीच जिलापरिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होकर पुत्रवधु को आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से मुलाकात की एवं की कुशलक्षेम लेते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुप्त उठाया। बताते चलें कि समाज सेवी पंकज दुबे के बड़े पुत्र डॉ० कुमार उत्तम वर्तमान समय में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सदर अस्पताल चतरा में कार्यरत हैं। भास्कर न्यूज|चन्दवारा डीवीसी की ओर से लगाए जा रहे सोलर प्लांट के विरोध में प्रखंड के डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति उरवाँ का धरना सोमवार को 19वाँ दिन दिन भी जारी रहा। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य महादेव राम, समिति के संयोजक कृष्णा यादव, मुखिया मनोज पासवान कई जनप्रतिनिधि वास सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर धरना में मौजूद ग्रामीण ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन बातचीत से बच रहा है। जिला प्रशासन व डीवीसी कोई पहल नही कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 1950 से डीवीसी उरवां, कोटवारडीह और जामुखांडी गांवों के साथ छल कर रही है। उनकी प्रमुख मांगें हैं कि डीवीसी द्वारा दी गई जमीन की रसीद जारी की जाए। डैम में मछुआरों और केज उत्पादकों के लिए वित्तीय व्यवस्था हो। प्रभावित गांवों में मुफ्त पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई की सुविधा मिले। विस्थापित रैयतों को बकाया मुआवजा और जमीन का पर्चा दिया जाए। झारखंड सरकार के नियम के अनुसार 75% स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिले। डीवीसी फॉर्म के अंदर खेल मैदान और हेल्थ केयर सेंटर बने। उरवां पंचायत में 100 बेड का अस्पताल बनाया जाए। डीवीसी जलाशय तक 25 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण हो। अध्यक्षता सैयद इबरार ने किया। मौके पर मोती दास, मोहम्मद अनवर, अरुण कुशवाहा, मथुरा यादव, मनोज राम, रघुनाथ यादव, कैलाश पासवान, कैलाश यादव, बसंती देवी, मोहिनी देवी, आरती देवी, मीना देवी, बबीता देवी, मालती देवी, बिंदेश्वर यादव, प्रकाश रविदास समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *