दुगोला प्रतियोगिता में गुड्डू हलचल और मनीष राज के बीच महामुकाबला आज

भास्कर न्यूज|कोडरमा प्रखंड के बेलगढ़ा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें 30-40 गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शक्तिपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को प्रारंभ हुए अखंड हरि कीर्तन में “हरे राम हरे कृष्ण” के संकीर्तन की ध्वनि गूंज उठी। यह कीर्तन लगातार 24 घंटे तक बिना रुके चलता रहा। इसमें बेलगढ़ा, बेकबर, संदेदीह, खर्खरो, बरडीह, सलैया, पथलडीहा सहित अन्य गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर कथावाचिका जया देवी (भोपाल, मध्य प्रदेश) ने अपने दिव्य वचनों से भक्तों को सनातन धर्म के प्रति आस्था और विश्वास जागृत किया। वहीं, यज्ञाचार्य एवं कथावाचक दिगंबर शास्त्री महाराज (वाराणसी) ने वेदों की महिमा पर प्रकाश डाला। वैदिक मंत्रोच्चारण की प्रस्तुति पंडित रविंद्र शास्त्री (वाराणसी) ने की। महायज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को दुगोला प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायक गुड्डू हलचल और मनीष राज के बीच भक्तिमय संगीत का महामुकाबला होगा। इसे लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है, और तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। आयोजन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव बसंत नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, उप सचिव रामचंद्र यादव, एवं सदस्यगण मंटू मोदी, बिट्टू मोदी, बंटी वर्मा, सुनील यादव, शंभू यादव, शिक्षक डॉ. सतीश कुमार वर्मा, जयनारायण यादव, जुगल यादव, वासुदेव यादव, टुनटुन सहित समस्त ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *