विपिन कुमार सिंह | चतरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की सुविधा को लेकर अस्पताल परिसर में लगाया गया हेल्थ इंफॉर्मेशन कियोस्क मशीन लगने के बाद से ही यू ही बेकार पड़ी हुई है। मशीन स्टॉल होने के बाद से इस मशीन से अब तक एक भी मरीजों को लाभ नहीं पहुंची है। यहां बताते चले कि इस हेल्थ इंफॉर्मेशन कियोस्क के फंक्शनल हो जाने के बाद अस्पताल से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए मरीजों को ना तो किसी से कुछ पूछने की जरूरत होगी और ना ही किसी के पास चक्कर लगाने की जरूरत होगी। राज्य सरकार ने मरीजों की इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य के सभी सदर अस्पतालों में हेल्थ इंफॉर्मेशन कियोस्क लगाया है। इसमें डॉक्टर से लेकर अस्पताल की तमाम सुविधाओं की जानकारी देने का प्रावधान किया गया है। चतरा सदर अस्पताल को चार कियोस्क मशीन मिला है। इसमें अब तक सिर्फ एक मशीन को ही इंस्टॉल किया गया है। बाकी के तीन मशीन यू ही बेकार पड़ा हुआ है।


