ब्लॉक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 मार्च को

सुकमा| संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बालिकाओं और महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं महिला खेल के प्रति वातावरण तैयार करने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिला खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जिला-सुकमा के तीनों ब्लाक सुकमा, कोंटा और छिंदगढ़ में 02 मार्च को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, बालीबाल, कबड्‌डी, खो-खो, बैडमिंटन फुटबॉल (हॉकी केवल छिंदगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *