क्रिकेट: डीपीएल खिताब के लिए 24 टीमों के बीच होगा मुकाबला

भास्कर न्यूज | धमतरी शहर में क्रिकेट खेल प्रतिभाओं को उभारने प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से मिशन ग्राउंड में 23 फरवरी से धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल) क्रिकेट का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आनंद पवार, पार्षद मेघराज ठाकुर व सुधीर गुप्ता थे। प्रतियोगिता के पहले दिन देर रात तक कुल चार मैच खेले गए। आयोजक सकुश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही है। इसमें 16 टीमें धमतरी शहर के विभिन्न वार्डो की है, जबकि 8 टीमें ग्रामीण क्षेत्र की है। इस साल गांवों से टूर्नामेंट में पहुंचने वाली टीमों में पोटियाडीह, रूद्री, तरसींवा, आमदी, अछोटा, हरफतराई, लोहरसी व संबलपुर की टीम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *