सिमडेगा | संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा के वाणिज्य विभाग की छात्रा सृष्टि गुप्ता ने सहायक प्राध्यापक तथा पीएचडी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और कॉलेज का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पर कॉलेज में उन्हें प्राचार्य डॉ फादर रौशन बा द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि सिमडेगा जिले की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। सृष्टि की उपलब्धि से ये साबित होता है कि अगर आप में प्रतिभा है और आत्मविश्वास है तो सफलता निश्चय ही आपकी कदम चूमेगी। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के सभी शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।


