विकसित भारत और स्वच्छ भारत पर कार्यशाला में स्वच्छता का संकल्प

भास्कर संवाददाता। बांसवाड़ा श्री गोविंद गुरु कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विकसित भारत और स्वच्छ भारत पर कार्यशाला हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. कल्याणमल सिंगाड़ा व मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शहर के कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सरला पंड्या, प्रो. सीमा भूपेंद्र, प्रो. किरण पूनिया और राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्रो. प्रमोद वैष्णव रहे। कार्यक्रम स्वच्छ राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय की ओर से संपूर्ण भारत में 7 करोड़ 20 लाख स्वयंसेवक समाज सेवा और राष्ट्र सेवा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। जिला समन्वयक प्रो. प्रमोद वैष्णव ने पीपीटी से विकसित भारत पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कॉलेजों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व स्वयं सेवक, स्थानीय महाविद्यालय के संकाय सदस्य, स्वयं सेवक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *