ठाकुरगांव | बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगांव लैम्पस में मंगलवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा के द्वारा किया गया। मौके पर क्षेत्र के तीन किसानों द्वारा 600 किलो धान दिया गया। विधायक ने उक्त योजना का लाभ उठाते हुए बिचौलियों से बचते हुए उक्त केंद्र में ही धान की बिक्री करने की बात कही। लैम्पस के सचिव वैद्यनाथ ठाकुर ने किसानों को बताया कि सरकार द्वारा 2300 रुपया प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य व 100 रुपया प्रति क्विंटल बोनस तय किया गया है। वहीं अंचलाधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा ने अधिक से अधिक किसानों को पंजीकृत कराने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ धीरज कुमार, बीसीओ मुकेश अग्रवाल, केंद्र प्रभारी रोहित भगत, कृषि पदाधिकारी कमल उरांव, बीटीएम प्रदीप सरकार, मुखिया जयंती देवी, मुखिया सचिन पाहन, उपप्रमुख हरदेव साहू, अध्यक्ष बिगन मुंडा, गोपाल तिवारी, जाकिर अंसारी समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे। वहीं दूसरी और उरुगुटु लैम्पस में भी धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन विधायक के द्वारा किया गया।


