ठाकुरगांव में किसान मेला 7 जनवरी को

रामकृष्ण मिशन मोरहाबादी के तत्वावधान में बगदा गांव में 7 जनवरी को एकदिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया है। मेला की सफलता को लेकर एक कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमे अध्यक्ष योगेंद्र कुमार महतो, सचिव कृष्णा महतो व कोषाध्यक्ष मोहनलाल महतो बनाए गए हैं। वहीं कमेटी में संरक्षक प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, मदन कुमार, कुलेश्वर महतो, मुखिया पूजा किस्पोट्टा व रूपलाल महतो चुने गए हैं। किसान मेला में फसलों के बेहतर उत्पाद लाने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उक्त जानकारी मेला समिति के घनश्याम उरांव ने दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *