यूको बैंक ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने   को प्रतिबद्ध : निदेशक

यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र कुमार साबू की उपस्थि​ित में टाउन हॉल की बैठक रांची में स्थित बीएनआर चाणक्या होटल में आयोजित की गई। इस अवसर पर रांची की अंचल प्रमुख भावना सिन्हा तथा उप अंचल प्रमुख इस्मत जहां भी उपस्थित थीं। निदेशक ने झारखंड की विभिन्न शाखाओं से आए ग्राहकों से बैंक के वर्तमान उत्पादों के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने भविष्य में होने वाले बैंकिंग डिजिटल बदलाव के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न शाखाओं से आए शाखा प्रबंधकों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही ग्राहकों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने ग्राहकों से एक-एक कर के बात की और बैंक के साल दर साल व्यवसाय के वृद्धि के बारे में बताया। विभिन्न जमा और ऋण सुविधाओं के बारे में भी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *