बेंगाबाद मिडिल स्कूल में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण का समापन

भास्कर न्यूज |गिरिडीह इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनसाइन ने बेंगाबाद मिडिल स्कूल में एक माह से चल रहा मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सेंसई करन कुमार ने करीब 175 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, क्लब की ओर से 151 लंच बॉक्स और सैनिटरी पैड्स का भी वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष सोनाली तरवे ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा विशेष रूप से बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है, इस उद्देश्य से क्लब ने यह पहल की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। प्रशिक्षण के समापन समारोह में इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष सोनाली तर्वे, आईपीपी सुमन गौरी सारिया, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, शशि जैन, किरण कुमारी सहित विद्यालय की प्राचार्या सुनिता , अंजू , शिक्षक आशुतोष कुमार पांडे, संतोष कुमार तिवारी, साहब अंजुम और चंदन टाइगर्स कराटे क्लब के शिक्षक व व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *