पंजाब सरकार ने एक दिन पहले छह जिलों के डिप्टी कमिश्नर समेत 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। फरीदकोट में डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार को तब्दील करके उनकी जगह बरनाला की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर को फरीदकोट का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया था। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी पूनमदीप कौर ने फरीदकोट पहुंच कर डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट का पद संभाला। डीसी के पद पर काम कर चुकी हैं पूनमदीप बता दें कि इससे पहले पूनमदीप कौर बरनाला और फतेहगढ़ साहिब में बतौर डीसी काम कर चुकी हैं। इस मौके पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन कर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने कहा कि वह पंजाब सरकार की आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें बाबा फरीद के नगर फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवा करने का मौका दिया। विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों को समयबद्ध सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला टीम के साथ काम करेंगे और इसके अलावा जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में काम कराने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अच्छी प्रशासनिक सेवाएं देने की रहेगी प्राथमिकता पूनमदीप कौर ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, निरंतरता और गति लाने के साथ-साथ जिलावासियों को अच्छी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिलेवासियों से जिले के विकास और अन्य कार्यों में जिला प्रशासन को सहयोग करने का आहवान किया। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में माथा टेका और सरबत के भले के लिए अरदास में भाग लिया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।


