बालोद में 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या:स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप; युवा कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

बालोद के ब्लेज अकादमी में पढ़ने वाले 8वीं के छात्र सैयद तौसीफ ने आत्महत्या कर ली। घटना 10 फरवरी की है। जहां स्कूल से लौटने के बाद छात्र ने सुसाइड किया। पिता ने अपने बेटे को खिड़की से लटका देखा। छात्र के पिता आसिफ रिजवी ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने छात्र को केवल होमवर्क न करने पर स्कूल के बाहर बैठने को कहा था। इस मामले में अब युवा कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। स्कूल के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन इस मामले में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने कहा कि न तो स्कूल प्रबंधन और न ही पुलिस ने अब तक मामले को गंभीरता से लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग स्कूल प्रबंधन ने अभी तक मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात तक नहीं की है। युवा कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित न्याय की मांग की है। पुलिस जांच अभी जारी है। स्कूल ने कहा : बाहर बैठकर कराया होमवर्क प्रिंसिपल मीरा थॉमस ने बताया कि स्कूल ने इस मामले में कुछ नहीं किया है। बच्चा होमवर्क करके नहीं आया था तो उसे बाहर बैठकर होमवर्क करने के लिए कहा गया वह बाहर बैठा भी था लेकिन थोड़ी देर बाद वह अंदर आ गया। उसके बाद सामान्य रूप से वह घर गया था और घर जाने के बाद उसने क्या किया इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है। 15 दिन का दिया समय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और 15 दिन का समय दिया है यदि 15 दिन के भीतर कोई निष्कर्ष नहीं निकालता तो स्कूल में ताला लगाया जाएगा। शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि हम चाहते हैं की कड़ी से कड़ी कार्रवाई दोषियों पर किया जाए और परिवार को मुआवजा दिया जाए। बच्चों को एक अच्छी शिक्षा के लिए बड़े-बड़े स्कूलों में भेजते हैं परंतु इस तरह की घटनाएं हमें स्तब्ध कर दे रही है। युवा कांग्रेस के सदस्य वैभव शर्मा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। आज एक परिवार का चिराग बुझ गया जिसके कारण उसका पिता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहा है लेकिन यहां के प्रबंधन का ढीठ रवैया अपनाते हुए पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचा है। ………………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… हेड मास्टर के 14 साल के बेटे ने लगाई फांसी:बालोद में पिता बोले- स्कूल प्रबंधन फोन कर कहता था, आपका बेटा पढ़ाई में कमजोर बालोद के निजी स्कूल में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र ने स्कूल से लौट कर घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब लगी जब पिता के घर पहुंचने पर दरवाजा खटखटाया गया। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखने पर छात्र फंदे से झूलता मिला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *