आज से नामांकन पत्र का होगा वितरण

रांची | श्री महावीर मंडल के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नामांकन पत्र का वितरण 24 व 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक, अपर बाजार में किया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। वहीं, 27 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 28 फरवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी। मंडल के विभिन्न पदों के लिए चुनाव 8 मार्च को दुर्गा मंदिर ट्रस्ट महावीर चौक में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। मतदान के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *