चतरा में धान खरीदारी की रफ्तार सुस्त, तय लक्ष्य 1.50 लाख क्विंटल को बढ़ाकर दो लाख किया

भास्कर न्यूज | चतरा जिले में इस वर्ष धान क्रय का लक्ष्य 33 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। पहले जिले को 1.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसे बढ़ाकर अब 2 लाख क्विंटल कर दिया गया है। लक्ष्य बढ़ने से किसानों में उम्मीद जगी है, लेकिन गोदामों में धान का उठाव धीमा होने के कारण खरीदी की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। जानकारी के अनुसार शुरु में जिले को एक लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला था, जिसे अब बढ़ा कर दो लाख क्विंटल कर दिया गया है। ई -उपार्जन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,15,122.54 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 52,238.58 क्विंटल धान राइस मिलों को भेजा गया है, जबकि 62,883.96 क्विंटल धान अभी भी पैक्स के गोदामों में पड़ा हुआ है। गोदाम खाली नहीं होने से नई खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। कुल लक्ष्य: 2,00,000 क्विंटल अब तक खरीदी: 1,15,122.54 क्विंटल राइस मिलों को भेजा गया: 52,238.58 क्विंटल गोदामों में जमा धान: 62,883.96 क्विंटल निबंधित किसान: 17,224 एसएमएस भेजे गए: 7,431 किसानों को धान बेच पाए किसान: 2,481 भुगतान पाने वाले किसान: 2,204 कुल भुगतान राशि: ₹25,24,03,397 अब तक जिले में 2,204 किसानों को भुगतान किया गया है। इन किसानों को कुल 25 करोड़ 24 लाख 3 हजार 397 रुपये का भुगतान हुआ है। बड़ी संख्या में किसानों का धान गोदामों में फंसा होने के कारण भुगतान प्रक्रिया भी पूरी गति नहीं पकड़ पा रही है। प्रशासन से किसानों की मांग है कि राइस मिलों को धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया तेज हो और किसानों को समय पर भुगतान मिल सके। धान बेचने के लिए जिले में कुल 17,224 किसान निबंधित हैं। इनमें से 7,431 किसानों को एसएमएस के जरिए बुलाया गया था, लेकिन केवल 2,481 किसान ही अब तक धान बेच पाए हैं। शेष 4,950 किसान गोदाम खाली होने का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *