बसरिया में बाहा बोंगा सरहुल महोत्सव की तैयारी पर चर्चा

भास्कर न्यूज | खेतको पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के बसरिया में सोमवार को बाहा बोंगा सरना समिति के द्वारा सरहुल पर्व को लेकर बैठक आयोजन किया गया। समिति के बृज मोहन मुर्मू ने जानकारी देते बताया कि आगामी 8 मार्च को बाहा बोंगा पर्व प्रत्येक वर्ष इस भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी को ले बैठक हुई। आगे उन्होंने बताया कि यह सरहुल पर्व शुद्धता का पर्व है जहां हमलोग प्राकृतिक सामग्रियों से नायके बाबा के द्वारा विधिवत पूजा पाठ करते हैं। गांव के सुख, शांति, समृद्धि के लिए मरांग बुरु के समक्ष माथा टेकते हैं। सरहुल पर्व हम आदिवासियों के लिए धरोहर है। अपनी संस्कृति की पहचान है। हम सरना धर्म के लोगों का मानना है कि बाहा बोंगा पर्व भाई चारी एवं समानता का त्योहार है। जैसे ही पतझड़ खत्म होता है और पेड़-पौधों में फूलों का महक शुरू हो जाती है सरना समाज के लोग सरना स्थल में पूजा-अर्चना करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *