बोकारो | बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन का 10वां वार्षिक सम्मेलन सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में आयोजित किया गया। अध्यक्ष रविशंकर व महामंत्री संदीप कुमार की ओर से वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद को प्रमुख उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया। सम्मेलन में बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संचालन) अनूप कुमार दत्ता, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता, बीजीएच के डायरेक्टर डॉ. विभूति करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, बीजीएच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिंदा मंडल, इंद्रनील चौधरी सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।


