सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-12 क्लब मोड़ स्थित श्रीराम क्लब सेवा समिति की ओर से श्रीराम भक्त हनुमान की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य यजमान रिंकू सिंह ने बताया कि छोटी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई है। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने कलश लेकर जल यात्रा निकाली और मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ जल अर्पित किया। कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन से शहरवासी एक मंच पर एकत्रित होते हैं।


