निशुल्क निसंतानता परामर्श शिविर में डॉक्टर्स ने 28 मरीजों की जांच की

डूंगरपुर| जीवन ज्योति हॉस्पिटल में रविवार निशुल्क निसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया। इसमें नोवा आईवीएफ विंग्स, हिम्मतनगर व जीवन ज्योति सेवा संस्थान के सहयोग से किया। इस विशेष शिविर में कुल 28 मरीजों ने पंजीयन करवाकर विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठाया। सभी मरीजों को निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श, सोनोग्राफी जांच व वीर्य विश्लेषण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की। आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. भरत चौहान, वरिष्ठ स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिया गुप्ता ने प्रत्येक मरीज को पर्याप्त समय देते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। विशेष रूप से डॉ. दिया गुप्ता ने की गई सोनोग्राफी जांच से आगे की चिकित्सा की जानकारी दी। शिविर में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रोहित गोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *