भास्कर न्यूज | मालखरौदा विकासखंड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 19 दिसंबर को स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर के साथ नेत्र जांच की भी सुविधा होगा। साथ ही चर्म रोग, शिशु एवं बाल रोग, मधुमेह, शारीरिक एवं मानसिक दुर्बलता, चिकित्सा सलाह के साथ एलोपैथिक और आयुर्वेदिक औषधियां निःशुल्क दी जाएगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी काढ़ा भी बांटा जाएगा, वहीं मौसमी रोग के रोकथाम के उपायों के विषय में स्वास्थ्य शिविर में जानकारी भी दिया जाएगा। डॉ. मृत्युंजय राठौर खंड चिकित्सा अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है।


