मिस दिवा राजस्थान 2025 का पोस्टर लॉन्च:जयपुर के अपेक्स यूनिवर्सिटी में होगा फिनाले, 10 प्रतिभागी करेंगी फाइनल में प्रतिस्पर्धा

जयपुर के मानसरोवर स्थित अपेक्स यूनिवर्सिटी में मंगलवार को मिस दिवा राजस्थान 2025 का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस प्रतियोगिता का यह छठा सीजन है। कार्यक्रम के प्रेजेंटर लॉर्ड पर्स बनाने वाली कंपनी कलांकित है। कलांकित के अंकित जैन और सुरभि जैन ने बताया कि उनकी कंपनी महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है। वे कला के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करते हैं। साथ ही फिल्म और मॉडलिंग के लिए प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराते हैं। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक बसंत जैन बैराठी ने बताया- अपेक्स यूनिवर्सिटी सह-प्रायोजक है और नारायण हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर है। आर एम सी स्विच गियर, जय श्री ज्वैलरी और शेखावाटी इंपैक्स सीतापुरा भी सह-प्रायोजक हैं। मुख्य विचारक सुरेश प्रधान ने बताया- राजस्थान के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों के कई ऑडिशन राउंड आयोजित किए गए हैं। फिनाले में तीन राउंड होंगे, जिसमें 10 प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए चुना जाएगा। विजेता के साथ चार रनर-अप भी होंगी। कार्यक्रम में लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, प्रकृति फाउंडेशन की प्रियंका गोयल, संयोजक मिताली सिंह, सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज की चेयरमैन निर्मला जैन, वेल्थ पिरामिड के संजय झवर, अक्स फाउंडेशन की अध्यक्ष सुशील कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के संयोजक विकास सोलंकी ने कहा- यह शो बहुत ही अच्छे लेवल पर होने वाला है विनर्स के लिए मॉडलिंग ,फिल्म लाइन आदि में नए अवसर प्रदान करने वाला होगा l ग्रुमिंग ट्रेनर वैष्णवी सुथार ने बतलाया कि सभी फाइनलिस्ट को विभिन्न प्रकार की रैम्प वॉक की ट्रेनिंग दी जाएगी और प्रश्न उत्तर सेशन के लिए तैयार किया जाएगा l फिनाले एपेक्स यूनिवर्सिटी ग्राउंड मानसरोवर में 3 मार्च को होगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *