भास्कर न्यूज|गिद्दड़बाहा डिप्टी कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने गिद्दड़बाहा तहसील का औचक निरीक्षण िकया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने रजिस्ट्री से संबंधित आ रही समस्याओं के बारे में डिप्टी कमिश्नर को बताया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रजिस्ट्री से संबंधित लोगों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। लोगों के काम समय पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि रजिस्ट्री से संबंधित कोई शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम जसपाल सिंह बराड़, तहसीलदार अमरजीत सिंह बराड़ और नायब तहसीलदार अमृता अग्रवाल मौजूद थे।


