बाइक को बचाते वक्त पलटी स्कॉर्पियो, 4 जख्मी

जेवरतला रोड| ग्राम चेंदरीबन नवागांव के बाजार चौक के पास बड़ा हादसा हुआ। सवारी से भरी स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान पलट गई। गाड़ी पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने होटल और दुकानों से दौड़कर दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। स्कॉर्पियो में 8 से 10 लोग सवार थे। सभी रुदगांव से खेरथा बाजार सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। 3 से 4 लोगों को हल्की और अंदरूनी चोटें आईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *