महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष महोत्सव सुरसूली में आज

देवरीबंगला| राजनांदगांव से महज 18 किमी की दूरी पर नर्मदाधाम सुरसूली (देवरीबंगला) में 501 पार्थिव शिवलिंग का भवानी शंकर रुद्राभिषेक कार्यक्रम 26 फरवरी को नर्मदा मैदान में रखा गया है। जिसमें 21 नदियों के तीर्थ जल से अभिषेक, अलग-अलग तीर्थ क्षेत्र की मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं 52 अलग-अलग दुर्लभ सामग्री से पूजन किया जाएगा। मुख्य आचार्य हितेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मकांड को बढ़ावा देना और अंचल में हो रहे धर्मांतरण को रोकना है। दोपहर 1 बजे से यजमान आगमन, गौरी गणेश पूजन, शिवगण पूजन एवं रुद्राभिषेक, शाम 5 बजे से रुद्राक्ष वितरण, 6 बजे गंगा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। मुख्य आयोजक पूर्णिमा देवांगन हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *