जोधपुर। प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर परिचालनिक कारणों (Operational Resons) के चलते बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक ट्रिप के लिए रद्द की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार महाकुंभ के मद्देनजर 12324/12323, बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट बाड़मेर से 26 और हावड़ा से 28 फरवरी को एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22308 बीकानेर हाउड़ा सुपरफास्ट भी बीकानेर से 26 फरवरी को रद्द किया गया है।


