मुख्य सचिव सुधांशु पंत अजमेर आए:कलेक्ट्रेट में संभाग के अधिकारियों की ली बैठक, 36 विषयों पर हुई चर्चा

मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने मंगलवार को अजमेर दौरे पर रहे। जिला कलेक्टरेट सभागार में संभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में संभागीय आयुक्त, संभाग के जिलों के कलेक्टर, रेंज डीआइजी और सभी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पंत ने अजमेर संभाग में हो रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि यहां पर काफी अच्छा काम हो रहा है। सुधांशु पंत ने कहा कि जहां और सुधार की संभावनाएं हैं, वहां अधिकारी और बेहतर काम करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। पंत ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि किसी भी कार्य में सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में करीब 36 विषयों पर चर्चा की गई। इन विषयों में कानून व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक कार्यों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। पंत ने अधिकारियों से कहा कि वे समग्र रूप से संभाग के विकास के लिए काम करें और हर दिशा में सुधार लाने के लिए अपने प्रयासों को और तेज करें। मुख्य सचिव के अनुसार अजमेर संभाग में कई सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं, और उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों के हित में काम करते हुए हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करें। यह बैठक प्रदेश सरकार के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने और जनता के कल्याण के लिए प्रभावी योजनाओं को लागू करने में सहायक साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *