जालंधर में ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत:हेडफोन लगाकर पटरियों पर चल रहा था, ट्रेन का हॉर्न नहीं सुना, जिससे हादसा हुआ

पंजाब के जालंधर में टांडा अड्डा रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक कान में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। इस दौरान उनसे पीछे से आ रही ट्रेन नहीं दिखी तो ये हादसा हो गया। मृतक की पहचान जालंधर के गाजी गुल्ला के रहने वाले कमल कुमार के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। जालंधर की जीआरपी की पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक कमल की मौत के बारे में पुलिस ने देर रात परिवार को जानकारी दे दी थी और उनके बयान दर्ज कर लिए गए थे। मृतक बस्ती नौ में गारमेंट शॉप पर करता था काम मिली जानकारी के अनुसार मृतक बस्ती नौ में स्थित एक गारमेंट शॉप (कपड़े की दुकान) पर काम करता था। कान में हेडफोन लगाकर कमल अपने घर से निकला और रेलवे लाइन पर चलने लगा। जब टांडा अड्डा के पास पहुंचा तो वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के वक्त कलम अपने किसी जानकार के घर जा रहा था। इस दौरान ये हादसा हो गया। कल यानी मंगलवार को उसने अपने काम से छुट्टी ली थी। आसपास के लोगों का कहना था कि जब कमल रेलवे क्रासिंग पर चल रहा था तो उसे कई बार साइड होने के लिए भी कहा गया। मगर कान में हेडफोन लगे होने के कारण उसे एक भी आवाज नहीं सुनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *