मोगा तेज रफ्तार कार पुल की दीवार से टकराई:बुजुर्ग महिला की मौत, दो गंभीर, समाज सेवा संस्था ने पहुंचाया अस्पताल

मोगा जिले के लुधियाना हाईवे पर गांव मटवानी के पास एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि हादसा तब हुआ जब एक डिजायर कार अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के गांव कुस्सा निवासी इकबालवीर सिंह, गुरदेव सिंह और उनकी पत्नी चरणजीत कौर कार से लुधियाना जा रहे थे। गांव मटवानी के पास सड़क पार करते समय कार अचानक बेकाबू हो गई और पुल की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चरणजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को किया गया रेफर हादसे में इकबालवीर सिंह और गुरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डी.एम.सी. अस्पताल, लुधियाना रेफर कर दिया गया।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चरणजीत कौर के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा वाहन की तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *