चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ी गिरफ्तार:1 साल से चल रहे थे फरार, मालपुरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा

टोंक की लांबाहरिसिंह थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से चुराया गया सामान खरीदने वाले 2 आरोपी कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी 1 साल से फरार चल रहे थे। SP विकास सांगवान ने बताया कि 1 साल पहले मोबाइल टावर से सामान चोरी हुआ था। उसके सामान 2 कबाड़ियों ने चोरों से खरीदे थे। इस मामले आसीफ खान पुत्र बसीर खान भगवन्तपुर पुलिस थाना आनन्दपुर जिला विदिशा मध्यप्रदेश हाल प्लाट नम्बर 44 ए काली कोठी, दरबार स्कूल के पास झोटवाड़ा, जयपुर और मोहम्मद शाहरूख पुत्र बल्लु खान साल निवासी प्लाट नम्बर 110 संजय नगर-बी झोटवाड़ा, जयपुर फरार चल रहे थे। इन्हे कोर्ट के प्रोडक्शन वारंट की पालना में उप कारागृह मालपुरा से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया हैं। 2022 में हुई थी चोरी
लांबाहरिसिंह थाना प्रभारी राजकुमार बिरला ने बताया कि बागड़ी गांव में 2022 में मोबाइल टावर में चोरी हुई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद चोरों को उस समय गिरफ्तार किया। उन्होंने इन दोनों कबाड़ियों को मोबाइल टावर से चुराए सामान बेचना बताया। उसके बाद करीब एक साल से दोनों आरोपी कबाड़ी फरार चल रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *