ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु, अगले 24 घंटे होंगे लगातार दर्शन:भगवान ओंकारेश्वर का हुआ विशेष श्रृंगार; फूलों से सजा मंदिर परिसर

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बाबा ओंकार महाराज का आकर्षक फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है। मां पार्वती को विशेष पीले रंग की साड़ी ओढ़ाई गई, आभूषण अर्पित किए गए। मंगला आरती से पहले पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। गुलाब, गेंदा के फूल भगवान ओंकार पर अर्पित किए। सुबह 5 बजे मंगला आरती पश्चात मेवे का भोग लगाया। इसके बाद श्रृंगार दर्शन शुरू हुए। ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्वालु, अगले 24 घंटे लगातार दर्शन महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में हजारों की संख्या में श्रद्वालु पहुंचे है। अगले दिन गुरुवार सुबह 3 बजे तक अनवरत दर्शन होंगे। पुराने पुल व झूला पुल पर एंट्री करते ही भारी भीड़ लग गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नर्मदा घाटों पर पुलिस, होमगार्ड को तैनात किया है। 300 पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे है। फोटो में कीजिए… ओंकार महाराज के दर्शन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *