अपराधी विकास तिवारी रिमांड पर, पूछताछ हुई

कोयलांचल के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी को मंगलवार की शाम भुरकुंडा और पतरातू की पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। उसे देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। भुरकुंडा ओपी पुलिस ने विभिन्न कांडों में पूछताछ के लिए विकास तिवारी को दो दिनों की रिमांड पर लिया है। पुलिस हाल के दिनों में भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में विकास से जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस पांडेय गिरोह के गुर्गों, आर्थिक गतिविधियों और गिरोह के पास हथियार समेत आय के स्रोत और उन्हें संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। मालूम हो कि विकास ने 2014 में किशोर पांडेय की हत्या के बाद पांडेय गिरोह का कमान संभाल लिया था। 2 जून 2015 को हजारीबाग कोर्ट परिसर में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उसके दो गुर्गे की हत्या कर वह सुर्खियों में आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *