चित्तौड़गढ़ में तेजी से बढ़ रहा है न्यूनतम तापमान:अधिकतम तापमान स्थिर, फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना

चित्तौड़गढ़ में अब दोपहर से ज्यादा रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर भी कम हो चुका है। हालांकि रात को अभी भी हल्की ठंड बरकरार है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, बुधवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 फरवरी से 1 मार्च तक कुछ संभागों में हल्की बारिश होगी। जिसका असर भी चित्तौड़गढ़ के मौसम पर पड़ेगा। आगामी एक-दो दिनों तक टेंपरेचर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज धूप के साथ सुबह की हुई शुरुआत
चित्तौड़गढ़ में अब दिन के मुकाबले रात को पारा तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर रह गया है। दोनों टेंपरेचर में सिर्फ 17.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा है। बुधवार सुबह की शुरुआत भी तेज धूप से हुई है। फिर बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश भागों में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसके कारण राजस्थान के कुछ संभागों में 27 फरवरी से 1 मार्च तक हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी पड़ सकता है।
फिर से एक बार चित्तौड़गढ़ के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *