नागौर में फाल्गुनी हवाओं की दस्तक:बादलवाही से अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरा, न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त

नागौर में फाल्गुनी हवाओं की दस्तक के साथ ही तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इन दिनों तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन मंगलवार को आसमान में छाने के बाद दिन में धूप कमजोर रही। आज सुबह से जिलेभर में फाल्गुनी हवाएं चल रही हैं। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं इसलिए धूप कमजोर है और अधिकतम तापमान भी कम है। मंगलवार को बादलवाही के बाद सर्दी का असर कमजोर हो गया है। आज सुबह से फाल्गुनी हवाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। बाइक पर ठंड का अहसास जरुर हो रहा है, लेकिन वैसे मौसम सामान्य बना हुआ है। गुलाबी ठंडक के साथ ही धूप और बादलों की आंख-मिचौली चल रही है। नागौर में आज तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट व न्यूनतम तापमान में बढ़त देखने को मिली है। नागौर के सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *