मोगा में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर:4 घायल, 2 की हालत नाजुक; शादी से लौटते वक्त हादसा

मोगा में देर रात अमृतसर रोड पर गांव लोहारा के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजे की है। स्विफ्ट और ऑल्टो कार की सीधी टक्कर में दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्विफ्ट कार में सवार लोग लुधियाना में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। समाज सेवा सोसाइटी और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इन गंभीर घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मोगा नगर निगम के मेयर और समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य बलजीत सिंह ने बताया कि एक युवक को गाड़ी से बाहर निकालने में काफी मुश्किल हुई। वर्तमान में दो घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *