रेलवे में ट्रैफिक-पावर ब्लॉक का असर:1-2 मार्च को 28 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, 12 ट्रेन रद्द, चार के रूट बदले

आसनसोल मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 1-2 मार्च को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 4 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 9 ट्रेनें विलंब से चलेंगी। 3 ट्रेनों की यात्रा संक्षिप्त कर दी गई है। जसीडीह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1-2 के बीच फुट ओवर ब्रिज के काम के लिए यह व्यवस्था की गई है। साथ ही मथुरापुर-शंकरपुर और सिमुलतला-घोरपरन में सबवे स्थापित करने का काम होगा। 2 मार्च को देवघर-पटना मेमू समेत 9 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। 1 मार्च को झाझा-जसीडीह मेमू सहित 3 मेमू ट्रेनें नहीं चलेंगी। वास्को डीगामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस मधुपुर तक ही चलेगी। बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान मेमू आसनसोल तक सीमित रहेगी। पूर्वा एक्सप्रेस पं. दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद-आसनसोल मार्ग से चलेंगी मार्ग परिवर्तन में धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना-गया-धनबाद होकर चलेगी। गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस किऊल-जमालपुर-साहिबगंज मार्ग से जाएगी। नंगल डैम-कोलकाता और नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस पं. दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद-आसनसोल मार्ग से चलेंगी। विभिन्न ट्रेनों में देरी का समय 1 घंटे 30 मिनट से 6 घंटे 25 मिनट तक रहेगा। कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त 2 घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट और हावड़ा-पटना स्पेशल 6 घंटे 25 मिनट विलंब से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशनों की घोषणा प्रणाली पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *