धमतरी| तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह घटना मंगलवार को करीब 1 बजे की है। पुरूर निवासी अनिल पुरी गोस्वामी (27) चश्मा बेचने के लिए नरहरपुर बाजार जा रहा था। सियादेही के पास वह पहुंचा था, तभी कार ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। उसका एक पैर टूट गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस एवं वरदान परामर्थ एंबुलेंस सेवा संस्था के लोग पहुंचे।


