आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर और मॉडल टाउन में यजमानों ने डाली आहुतियां

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में भक्तों ने प्रधान रणजीत आर्य की अध्यक्षता में हवन करवाया। इसमें मुख्य यजमान सुभाष आर्य, इंदु आर्या, कमल, दिव्या और डॉ. हेमंत मल्होत्रा, डॉ. रूपाली मल्होत्रा आदि ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य यादवेंद्र ने विधिवत यज्ञ संपन्न करवाया। भजन गायिका भारती शर्मा और गायत्री प्रेमी ने ईश्वर भक्ति के भजनों का गुणगान किया। आचार्य यादवेंद्र ने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। आर्यसमाज के मंत्री हर्ष लखनपाल ने मंच संचालन किया। आर्य प्रधान समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यसमाज हमेशा ही ऋषि मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ा रहा। यज्ञ और ऋषियों की बताई हुई संस्कृति के साथ जोड़कर कार्य कर रहा है। यहां समाज सेवक डॉ. सुधीर शर्मा, विजय चावला, अनिल कोहली, संदीप अरोड़ा, हरिचंद, अनु आर्या, सुनीता शर्मा, संगीता मोहन आर्या, यशस्वी मल्होत्रा, अमरनाथ, अनिल मिश्रा, सुनित भाटिया, अनिल भसीन, जगदीश भाटिया मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *