भास्कर न्यूज | जालंधर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के न्यू बेअंत नगर, रामामंडी स्थित केंद्र में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। आश्रम की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके रेखा दीदी और राजयोगिनी बीके मीरा दीदी ने श्रद्धालुओं को शिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व बताया । उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का अर्थ केवल भक्ति नहीं, बल्कि आत्म-परिवर्तन है। जब हर आत्मा पांच श्रेष्ठ संकल्पों को जीवन में अपनाती है तो अज्ञान की रात समाप्त होकर दिव्य युग की प्रभात आरंभ होती है। उन्होंने सकारात्मक सोच अपनाने तथा काम, क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या, घृणा और नशे जैसे विकारों का त्याग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह, सुमित्रा कौर, पूर्व प्रधान दरबारा सिंह, मोहन सिंह और प्रीतम सिंह को बीके अरुण भाई व बीके किरण शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेडिटेशन, ध्वजारोहण और भगवान शिव का संदेश दिया गया। यहां बीके सुखदेव भाई, बीके राम दयाल, बीके राकेश कुंदरा, बीके रजनी माता, बीके हेमा दीदी, बीके मनीषा दीदी, बीके इंदु बहन, बीके शिवानी दीदी, बीके पारुल, बीके अमन भाई मौजूद रहे।


