27 फरवरी से सजेगा सरस स्वदेशी मेला, लगेंगे स्टॉल

भास्कर न्यूज | राउरकेला ओडिशा के औद्योगिक शहर राउरकेला में 27 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक सरस स्वदेशी मेला–2026 का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर 13 स्थित मिलन मैदान में होने वाला यह मेला ओरमास द्वारा सुंदरगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आरएमसी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में सुंदरगढ़ के कलेक्टर शुभंकर महापात्र ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों, ग्रामीण उद्यमिता और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन कारीगरों और उत्पादक समूहों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने का अवसर देगा। 380 से अधिक स्टॉलों में हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, जैविक उत्पाद, पारंपरिक खाद्य सामग्री और ग्रामीण नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की पेपर माशे और व्रॉट आयरन कला, असम और त्रिपुरा के बेंत-बांस उत्पाद, कश्मीर के ऊनी वस्त्र, पश्चिम बंगाल के जूट उत्पाद, आंध्र प्रदेश और केरल के हस्तकरघा उत्पाद के साथ ओडिशा की टेराकोटा, जनजातीय आभूषण और ढोकरा कला विशेष आकर्षण रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *