घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में लगे शिविर में 128 मिर्गी मरीजों की जांच

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में आयोजित ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी पेशेंट का जिला स्तरीय जांच शिविर में कुल 128 मरीजो की जांच कर नि:शुल्क परामर्श, उपचार एवं दवा दी गई। वहीं धालभूमगढ़ प्रखंड से कुल 14 मिर्गी मरीजों ने जांच कराई। जांच शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक ममता सिंह उपस्थित होकर मरीज की जांच कर विशेष परामर्श दिया। इस दौरान डॉ मयंक सिंह, डॉ हेमंत तिवारी, डॉ दीपक कुमार गिरि, डॉ महेश हेंब्रम, डॉ बी आर के सिंह, डॉ भोगान हेंब्रम ने स्क्रीनिंग तथा जांच दल में शामिल थे। शिविर में सिविल सर्जन डॉ शाहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत कुमार पंडा, शिविर में उपस्थित होकर जायजा लिया। जानकारी हो कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में भी विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा हैं, ताकि मिर्गी से पीड़ित व्यक्तियों की समय पर पहचान कर उसका समुचित एवं वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित किया जा सके। शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन सोरेन, डीपीसी हकीम प्रधान, डीडीएम दिलीप कुमार, बीपीएम मयंक कुमार, एसटीटी पंकज कुमार माइती, किशोरी मांडी, बीटीटी वंदना माइती, सुमित्रा मांडी, उषा पात्र, सरोज कुमार मंडल, जितेंद्र सिंह देव, सुशीला कुमारी आदि ने विशेष रूप से सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *