जनगणना की तैयारी: पहले मकानों की करेंगे गिनती

जांजगीर | जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रथम चरण में प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा और दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। मास्टर ट्रेनर ने एचएलबी क्रिएटर, लेआउट मानचित्र, सीएमएमएस डैशबोर्ड, आईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स, प्रिंटिंग और डेटा एंट्री मॉड्यूल, डेटा गोपनीयता और सुरक्षा के प्रावधान, मोबाइल और वेब ऐप के उपयोग, स्वगणना प्रक्रिया तथा पर्यवेक्षकों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर व अन्य अफसर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *