झारखंड बजट में लातेहार को शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन की मिली बड़ी सौगात

लातेहार | झारखंड सरकार द्वारा पेश बजट में लातेहार जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र में तीन बड़ी सौगातें मिली हैं। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से जिले के सामाजिक विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। एक साथ तीन परियोजनाओं का सौगात मिलने से स्थानीय लोगों में हर्ष है। लोगों ने कहा कि यह योजनाएं पूरी होगी है तो स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जाएगा। बजट में लातेहार में बालिका आवासीय विद्यालय के निर्माण की घोषणा की गई है। यह विद्यालय खासकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अभी कई बच्चियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या संसाधनों के अभाव में पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है। आवासीय विद्यालय बनने से छात्राओं को सुरक्षित वातावरण, नियमित पढ़ाई, पुस्तकालय, खेलकूद सुविधा तथा पोषणयुक्त भोजन मिलेगा। इससे बालिका शिक्षा दर में वृद्धि होगी और गरीब परिवारों की बेटियों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। बजट में सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की भी घोषणा की गई है, जिसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक जांच सुविधा, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और अधिक बेड उपलब्ध होंगे। इससे समय पर इलाज संभव होगा और गरीब मरीजों का खर्च भी कम होगा। मेडिकल कॉलेज बनने से मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रशिक्षण के अवसर बढ़ेंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी के नए रास्ते खुलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *